बॉलीवुड गलियारों से दुखद खबर मिली है,मंझे कलाकार मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन हो गया। इस खबर ये उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ को दुखी किया है क्यूंकि ये खबर लखनऊ के लिए भी बुरी है बीते बृहस्पतिवार की सुबह लखनऊ निवासी मिथिलेश चतुर्वेदी का तड़के दिल का दौरा बड़ने से निधन हो गया था।
कोई मिल गया, गदर, बंटी और बबली जैसी कई फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाले मिथिलेश चतुर्वेदी को लोग मोहल्ला अस्सी में प्रिंसिपल की भूमिका के लिए भी फेमस हुए।
साधारण व्यक्तित्व वाले मिथिलेश मुंबई जाने से पहले एक थियेटर कलाकार रहे। रंगकर्म की दुनिया में आने से पहले उन्होंने सरकारी नौकरी भी की थी। लगभग 25 साल तक नौकरी के बाद अभिनय की दुनिया की ओर खींचे चले गए और स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का रास्ता चुना।

