लखनऊ के चौक इलाके में बुधवार सुबह एक छात्रा पर एक युवक ने एसिड फेंका है। उसको बचाने के फेर में उसका मौसेरा भाई भी चपेट में आया। दोनों झुलस गए। दोनों को ट्रामा में भर्ती कराया गया है। व्यापार मंडल के एक पदाधिकारी की 22 वर्षीय बेटी आज बुधवार सुबह आठ बजे लोहिया पार्क के पास मौसेरे भाई के साथ खड़ी थी। इसी बीच एक युवक उसके पास आया और उसने कुछ बातचीत की। युवक वहां से चला गया और चंद मिनटों बाद वापस लौटकर उस पर एसिड फेंक फेंक दिया। जैसे ही एसिड फेंका उसका भाई आगे आ गया जिससे उस पर भी एसिड पड़ गया। डीसीपी पश्चिम दुर्गेश कुमार ने बताया कि दोनों काफी दहशत में हैं। इलाज जारी है। स्थिति सामान्य होने पर उनसे बातचीत कर जानकारी ली जाएगी। दूसरी तरफ सीसीटीवी फुटेज की मदद से तफ्तीश शुरू की है। जल्द हमलावर जल्द पका दलिए जाएंगे।
खुलेआम छात्रा पर फेंका एसिड, भाई भी आया चपेट में

