नैनीताल : हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक और उसका बेटा जेल में है और अब कई खुलासे हो रहे हैं सामने आया है कि जिस दिन दंगे भड़के थे उस दिन अब्दुल दिल्ली और हरियाणा में था। अपने अधिवक्ता अहरार बेग की ओर से पुलिस महानिदेशक भेजे पत्र में उसने कहा कि उसे झूठा फंसाया गया है। इस बीच न तो वह नैनीताल गया और न ही किसी से बात हुई। हालांकि डीजीपी अभिनव कुमार ने ऐसे किसी भी पत्र के मिलने से इनकार किया है। जबसे अब्दुल मलिक की गिरफ्तार हुआ है और जिसके बाद एक लेटर वायरल हो रहा है जिसमें सात फरवरी को अब्दुल मलिक अपने ड्राइवर जहीर अहमद के साथ तीन घंटे तक नोएडा के सेक्टर 18 में स्थित एक फाइव स्टार होटल के रेस्टोरेंट में गया था। शाम पांच बजे पीलीभीत निवासी अपने अधिवक्ता सुधीर तिवारी को वहां बुलाया। फिर सेक्टर 31 में उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ता विशाल बख्शी के घर पहुंचे थे। शाम 7:30 बजे अब्दुल मलिक ने सुधीर तिवारी के साथ सेक्टर-18 के एक रेस्टारेंट में खाना खाया। रात में अपने ड्राइवर के साथ दिल्ली में एक होटल में रुका था। बताया जा रहा है कि आठ फरवरी को दोपहर करीब 12:30 बजे सुधीर तिवारी अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण कार्ड देने के लिए सेक्टर 17 में नोएडा में भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद बलबीर पुंज के आवास पर गए थे।तब उनके साथ अब्दुल मलिक था। मलिक ने नोएडा के फाइव स्टार होटल में रात का खाना खाया और सुधीर तिवारी को लेकर ग्रेटर नोएडा गया। वहां आधा घंटा रुकने के बाद वह फरीदाबाद में अपनी बेटी के आवास पर चला गया था।
हल्द्वानी हिंसा के दिन यहां था मलिक, भाजपा नेता से हुई थी मुलाक़ात

