टिहरी झील के दलदल में जिंदगी और मौत का खेल,एसडीआरएफ मौके पर मौजूद

देहरादून : उत्तराखंड के चिन्यालीसौड के पास मणि गांव का एक ग्रामीण युवक दलदल में बुरी तरह फस गया है जहां से उसे निकालने के लिए  बड़ी संख्या  ग्रामीण  मौके पर पहुंचे है। सभी अपने स्तर से उसकी मदद के लिए प्रयास कर रहे हैं लेकिन आखिर में मामले का संज्ञान लेते हुए मौके पर एसडीआरएफ को वहा भेजा गया है। लेकिन दलदल में फंसे ग्रामीण को निकालना बेहद मुश्किल होता जा रहा है। आज सुबह शनिवार को टिहरी झील के रेतीले दलदल में एक ग्रामीण फस गया है,जो की काफी देर से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। एसडीआरफ की टीम मौके  पर पहुंची तो है,और प्रयास जारी है।

वहीँ,सीएम कार्यालय को इस संबंध में सूचना भी देदी गई है।  ग्रामीण जहां फंसा है वहां हेलीकॉप्टर से ही पहुंचा जा सकता है। यहां रस्सी की मदद नहीं ली जा सकती है।भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने मुख्यमंत्री कार्यालय से हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कराने की जल्द से जल्द मांग की है। । उम्मीद है कि कुछ ही देर में सीएम कार्यालय इसपर जल्द मदद देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *