उत्तराखंड में राज्यसभा सीट के लिए चुनाव 10 जून को

उत्तराखंड में राज्यसभा की एक सीट के लिए चुनाव 10 जून को होगा तारिख तय हो गई है। चुनाव आयोग ने राज्यसभा की खाली सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम रखा गया है। उत्तराखंड विधानसभा में 47 सदस्यों के साथ सत्तारूढ़ भाजपा का पलड़ा काफी भारी है। पार्टी राज्य सभा के उम्मीदवार के लिए नामों के पैनल पर बात की है।

बीते दिन बृहस्पतिवार को चुनाव आयोग ने राज्यसभा की सीटों के लिए पूरा शेड्यूल समक्ष रखा है। 24 मई को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। 31 मई नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है। तीन जून तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। 10 जून को मतदान रखा गया है। मतदान सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा। उसी दिन मतगणना होगी। 


उत्तराखंड विधानसभा में सत्तारूढ़ भाजपा के 47 विधायक हैं। जबकि कांग्रेस के 19 विधायक हैं। दो बसपा और दो निर्दलीय विधायक हैं। इस हिसाब से राज्यसभा के चुनाव में पलड़ा भाजपा का भारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *