तालिबान का हिजाब पर नया फरमान,जी-7 ने की निंदा 

अफगानिस्तान में तालिबान सरकार ने महिलाओं व लड़कियों के लिए फिर एक फरमान जारी किया है जिसमें अब महिलाओं को हिजाब (बुर्का) को लेकर तर्क सामने आया है कि अब महिलाए वहा सर से पाँव तक ढाका हुआ हिजाब पहने। जिसे महिलाओं की आजादी के खिलाफ बताते हुए जी-7 देशों ने विरोध जताया है। कनाडा में गुरुवार को जी-7 देशों के विदेश मंत्रियों ने एक बयान जारी किया जिसमें कहा गया कि  तालिबान का हालिया आदेश महिलाओं की आजादी, समान अधिकारों व समाज में उनकी भागीदारी को सीमित करने वाला कदम है।

बयान में कहा गया है कि तालिबान द्वारा अफगानी महिलाओं के लिए हिजाब पाबंदियां अनिवार्य करने के साथ ही इसके न होने पर उनके परिजनों को सजा मिलेगी ये ग़लत फैसला है। बयान पर कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन, अमेरिका व यूरोपीय यूनियन के प्रतिनिधि ने दस्तखत किए हैं। इन देशों के विदेश मंत्रियों के साझा बयान में कहा गया है कि अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा महिलाओं व लड़कियों द्वारा लगातार बढ़ाई जा रही पाबंदियों का हम कड़ा विरोध करते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *