उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट की तारीख़ का हुआ ऐलान

रामनगर : उत्तराखंड के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट को लेकर ख़बर आ रही है कि जल्द ही बोर्ड का रिजल्ट ज़ारी कर दिया जाएगा। दोनों कक्षाओं की कॉपियों की जांच पूर्ण हो चुकी है। कॉपियों का मूल्यांकन सभी जांच केंद्रों में पूरा हो गया है ,छात्रों को मिले नंबर जांचकर्ता द्वारा ओएमआर शीट में दर्ज़ कर लिए गए हैं , और कल यानी मंगलवार से यह ओएमआर शीट्स ऑफिस में जमा होने भी शुरू हो गए हैं। और अब बस रिजल्ट बनाने का काम रह गया है , और परिषद् इन्ही ओएमआर शीट्स के आधार पर रिजल्ट बनाना शुरू कर देगा , जो कि जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार जून के पहले या दूसरे सप्ताह में परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।


बता दें कि बोर्ड की कॉपियां जांचने का काम 25 अप्रैल से 9 मई तक किया गया ,और इसके लिए बोर्ड ने 30 केंद्र बनाए थे , और इन् केंद्रों पर मुख्य शिक्षा अधिकारी सहित क़रीब 1000 शिक्षक भी लगे हुए थे।