अपने मैनेजर की शादी में रुद्रप्रयाग के इस मंदिर पहुंचे पूर्व क्रिकेटर वीरेंदर सहवाग

रुद्रप्रयाग : आजकल डेस्टिनेशन वेडिंग काफी ट्रेंडिंग है। और इसी के लिए उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के त्रियुगीनारायण ज़िला भी काफी चर्चा में हैं , बता दें कि यह स्थान शिव-पार्वती विवाह स्थल के लिए भी जाना जाता है। वैसे यह तीर्थस्थान भगवान विष्णु और लक्ष्मी को समर्पित है, लेकिन शिव-पार्वती विवाह स्थल को लेकर यह पर्यटकों में ज्यादा लोकप्रिय है। अभी कुछ दिनों पहले ही टीवी कलाकार निकिता शर्मा और रोहनदीप सिंह की शादी यहीं हुई थी । और अब पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग भी अपने मैनेजर की शादी में सम्मिलित होने के लिए इस मंदिर पहुंचे। उन्होंने यहां पहुंचकर विवाह समारोह का तो लुत्फ़ उठाया ही साथ ही उन्होंने यहां पूजा अर्चना भी की।

क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के मैनेजर अमृतांश ने अपनी शादी के लिए त्रियुगीनारायण मंदिर को चुना। जिसमें शामिल होने के लिए सोमवार को दिल्ली से त्रियुगीनारायण पहुंचे। हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार अमृतांश व नेहा का विवाह त्रियुगीनारायण मंदिर में संपन्न हुआ। इसके बाद सहवाग ने देवभूमि उत्तराखंड की तारीफ़ भी की और कहा की उत्तराखंड के पहाड़ और यहां का प्राकृतिक स्वरुप बहुत सुन्दर है और यहां आकर मेरे मन को बहुत शांति मिली है। इसीलिए यहां देश-विदेश से पर्यटक और श्रध्दालु यहां शान्ति के लिए आते है। विवाह में शामिल होने के बाद सहवाग वापस देहरादून कोट गए।