शेयर बाजार फिसला,280 अंक टूटा, निफ्टी 16200

नई दिल्ली : आज कारोबारी बाजार के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर के दोनों इंडेक्स हरे निशान पर खुले। एक ओर जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 150 अंक या 0.28 फीसदी की तेजी के साथ 54,515 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 48 अंक या 0.30 फीसदी की उछाल के साथ 16,288 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। एक घंटे के भीतर ही दोनों सूचकांक लाल निशान पर आ गए।
बीएसई का सेंसेक्स 280 अंक टूटकर कारोबार कर रहा है, जबकि एनएसई का निफ्टी 70 अंक फिसलकर 16,200 के स्तर से नीचे आ गया है। बता दें कि बाजार खुलने के साथ लगभग 840 शेयरों में तेजी दिखी, 574 शेयरों में गिरावट आई और 117 शेयर अपरिवर्तित रहे। इससे पहले सेंसेक्स 106 अंक फिसलकर 54,365 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी सूचकांक 62 अंक की गिरावट के साथ 16,240 के स्तर पर बंद हुआ था। इन तीन दिनों बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 248.3 लाख करोड़ रुपये तक गिर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *