मेरठ : उत्तराखंड पारिवारिक दौरे और अयोध्या रामलला के दर्शन के बाद आज मंगलवार को यूपी मुखिया योगी आदित्यनाथ आज मेरठ शहर में पहुंचे हैं। सीएम योगी क्रांति दिवस के अवसर पर मेरठ में 1857 की क्रांति के वीरों को नमन करने वाले हैं। मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से शाम 4:25 बजे पुलिस लाइन पहुंचेंगे। आज सीएम योगी मेरठ शहर में करीब सवा चार घंटे तक विभिन्न कार्यक्रमों में उपस्थित होंगें। रात 8:40 बजे कार द्वारा हिंडन एयरपोर्ट के लिए निकलेंगें ।
बीते दिन सोमवार को प्रशासनिक अधिकारी सीएम के कार्यक्रम की कड़ी तैयारियों को करते नज़र आए। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने विकास कार्य एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके साथ ही शहीद स्मारक और विक्टोरिया पार्क पहुचंकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया।
सीएम का आज डे शेड्यूल-सबसे पहले शाम 4:25 बजे सीएम का मेरठ पुलिस लाइन में उतरेगा हेलिकॉप्टर।
4:35 बजे ही होगा निर्माणाधीन ट्रांजिट हॉस्टल का निरीक्षण,जिसके बाद सीएम
4:50 बजे शहीद कोतवाल धनसिंह गुर्जर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगें। उसके बाद
5 बजे कमिश्नरी आवास चौक पर आईटीएमएस का करेंगें निरीक्षण,
5:15 बजे से 6:15 बजे तक आयुक्त सभागार में विकास एवं कानून व्यवस्था देखी जाएगी।
6:25 बजे भैसाली में आरआरटीएस परियोजना का निरीक्षण
6:40 बजे से 7:10 बजे तक शहीद स्मारक
7:20 बजे से 8:40 बजे तकविक्टोरिया पार्क,8:40 बजे कार द्वारा हिंडन एयरपोर्ट गाजियाबाद के लिए रवानानगी
9:45 बजे राजकीय वायुयान द्वारा लखनऊ के लिए रवाना होंगे
आज सीएम योगी के लिए नगर निगम कमिश्नरी आवास चौराहा पर डिजिटल स्क्रीन लगाकर तैयार कर दी, जिसपर सरकारी योजना और स्वच्छत भारत मिशन का प्रचार प्रसार शुरू हो गया। इतना ही नहीं आईटीएमएस चौराहों से गुजरने वाली जनता को यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही हैं।

