YouTube Super Thanks यूट्यूब से अब होगी ज़्यादा कमाई

यूट्यूब ने उपयोगकर्ताओं के लिए एक नया सुपर थैंक्स YouTube Super Thanks जोड़ा है, जो इस मंच पर वीडियो अपलोड करने वालों को कमाई का एक नया जरिया देगा।

क्या है खासियत
यूट्यूब वीडियो देखने वाले प्रशंसक अब अपना आभार व्यक्त करने और समर्थन दिखाने के लिए सुपर थैंक्स खरीद सकते हैं। इसके लिए वे अतिरिक्त बोनस के रूप में एक एनिमेटेड जीआईएफ देखेंगे, और अपनी खरीद को दर्शाने के लिए एक अलग, रंगीन टिप्पणी का विकल्प पा सकेंगे, जिसका क्रिएटर आसानी से जवाब दे सकते हैं।
प्राइस

सुपर थैंक्स इस समय दो अमेरिकी डॉलर और 50 अमेरिकी डॉलर (या इसके बराबर स्थानीय मुद्रा) में उपलब्ध हैं। अभी तक यह फीचर बीटा परीक्षण के चरण में था और अब यह हजारों क्रिएटर्स के लिए उपलब्ध होगा।

क्या करेंगे यूट्यूब निर्माता
निर्माता कुछ निर्देशों का पालन करके यह पता लगा सकते हैं कि उनके पास इसके लिए प्रारंभिक पहुंच है या नहीं। हालांकि इस साल के अंत तक यूट्यूब साझेदारी कार्यक्रम के तहत सभी योग्य रचनाकारों के लिए यह सुविधा उपलब्ध होगी।

इसका एक फायदा तो यह होगा कि यह नई सुविधा रचनाकारों को पैसे कमाने का एक और तरीका देगी और दर्शकों के साथ उनका संबंध और मजबूत हागा।

सुविधा
यह सुविधा 68 देशों में डेस्कटॉप और मोबाइल उपकरणों (एंड्रायड और आईओएस) पर रचनाकारों और दर्शकों के लिए उपलब्ध है। यूट्यूब सुपर चैट (2017 में शुरुआत) और सुपर स्टिकर्स (2019 में शुरुआत) जैसी सुविधाएं भी देता है।

सुपर चैट
सुपर चैट, एक हाइलाइट किया गया संदेश है, जो क्रिएटर का अधिक ध्यान आकर्षित करने के लिए भीड़ से अलग दिखता है। सुपर चैट पांच घंटे तक चैट के शीर्ष पर बनी रहती है।

सुपर स्टिकर्स
सुपर स्टिकर्स दर्शकों को लाइव स्ट्रीम और प्रीमियर के दौरान क्रिएटर्स से स्टिकर खरीदने की अनुमति देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *