Sensex eve Bell: ‘धड़ाम’ हुआ बाजार, सेंसेक्स 1000-निफ्टी 17200

आज सप्ताह के पहले दिन ही कारोबारी बाजार में भारी गिरावट देखी गई है।  शेयर बाजार का शुरूआती माहौल हरे निशान पर था लेकिन बाजार को यह बढ़त रास नहीं हुई और बंद होते होते बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। आज सोमवार को सेंसेक्स 897.28 अंकों की  गिरावट के साथ 58,237.85 अंकों पर बंद हुआ। निफ्टी 258.60 अंक टूटकर 17154.30 के लेवल पर रहा।  इस दौरान इंडसइंड के शेयरों में करीब छह प्रतिशत की गिरावट सामने आई साथ ही सोमवार के कारोबारी सेशन के दौरान एवीबी और सिग्नेचर बैंक के डूबने की खबरों का नकारात्मक प्रभाव रहा। 
पिछले तीन कारोबारी सेशंस में शेयर बाजार के निवेशकों को करीब 7.3 लाख करोड़ का घाटा हुआ है। इस दौरान सेंसेक्स 2110 अंकों तक फिसल गया है। करीब चार लाख रुपये की चपत लग गई है। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप सोमवार के कारोबारी सेशन के दौरान घटकर 258.95 लाख करोड़ रुपये हो गया है। सिलिकन वैली बैंक के डूबने की खबर ने पूरी दुनिया के इक्विटी बाजार पर नकारात्मक असर डाला। खासकर बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार के दिन भारतीय शेयर बाजार में बैंकिंग सेक्टर के शेयर कमजोरी के साथ कारोबार करते दिखे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *