आर्मी बैंड के साथ बदरीनाथ धाम पहुंची देव डोलियां,कपाट कल खुलेंगें 

चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है,बीते दिन शुक्रवार को बाबा केदारनाथ के कपाट खोले गए और शनिवार सुबह नृसिंह मंदिर में वैदिक पूजा-अर्चना संपन्न होने के बाद आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी और बदरीनाथ के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी योग ध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर के लिए निकाली गई। शाम करीब चार बजे वे रात्रि प्रवास के लिए पांडुकेश्वर पहुंचे। शनिवार को रावल के साथ देव डोलियों ने बद्रीनाथ धाम के लिए निकली। डोली ने सुबह प्रस्थान किया। 

इसके साथ ही गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा भी बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना हो गई है। आठ मई को सुबह ब्रह्म मुहूर्त में 6:15 बजे बदरीनाथ धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे। शुक्रवार को जोशीमठ नृसिंह मंदिर में वैदिक पूजाएं संपन्न होने के बाद आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी, रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल के साथ ही श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के वेदपाठी आचार्य ब्राह्मण व अधिकारीगण योग ध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर के लिए रवाना हुए। आर्मी बैंड की धुन पर सैकड़ों भक्तों के साथ बदरीनाथ धाम पहुंची देव डोलियां, कल खुलेंगे कपाट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *