उत्तराखंड : राशन कार्ड वालों के लिए अहम खबर,अगले महीने से क्या हुए बदलाव ?

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत आगामी सितंबर तक आवंटित होने वाले उत्तराखंड के गेहूं का कोटा कम कर दिया है जिसके बाद अब राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के चलते अंत्योदय एवं प्राथमिक परिवारों के राशनकार्ड धारकों को अब अगले महीने से गेहूं जितना मिलता था उससे काम दिया जाएगा। और चावल में भी कटौती होगी। केंद्र सरकार की तरफ से कुछ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत आवंटित किए जाने वाले गेहूं की मात्रा को कम कर दी गई है। खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने कहा है कि गेहूं के घटे हुए कोटे की भरपाई चावल से होगी।

कुछ राज्यों को मुफ्त वितरण में गेहूं दिया जाएगा। उत्तराखंड, दिल्ली, गुजरात, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के लिए कोटा कम कर दिया गया है। इसकी वजह गेहूं की कम खरीद होना बताया गया है।अगले महीने से प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं के स्थान पर मात्र एक किलो गेहूं दिया जाएगा 

बताया गया है कि मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात में किसानों से इस बार गेहूं की कम खरीद हुई है। इन राज्यों में किसानों को खुले बाजार में व्यापारियों से अपनी उपज के न्यूनतम समर्थन मूल्य से अधिक दाम मिले हैं। पंजाब, हरियाणा, यूपी में उत्पादन भी कम हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *