पब में राहुल गांधी की मस्ती हुई वायरल,विपक्ष के तंज हुए शुरू 

नई दिल्ली : राहुल गांधी  के एक वीडियो ने बवाल मचा दिया है ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो एक पब में पार्टी करते दिखाई दे रहे हैं। राहुल गांधी के इस वीडियो के बाद भाजपा लगातार कांग्रेस नेता राहुल को घेरा है।  इस मसले पर कांग्रेस का भी बयान सामने आया है, राहुल गांधी अपनी नेपाली महिला मित्र की शादी में शामिल होने के लिए नेपाल पहुंचे हैं। ऐसे में हर किसी के मन में यह सवाल है कि वह नेपाली लड़की कौन है? जिसकी शादी में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेता काठमांडु गए है। आपको बतादें कि राहुल की मित्र सुमनिमा भारत के खिलाफ नफरत से भरी है। सुमनिमा ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दंगा करने वालों का समर्थन किया था। 2020 में नेपाल के विवादित मानचित्र को देर से किया गया फैसला बताया था। इसके अलावा कोरोना काल में सुमनिमा ने कहा था कि पीएम नरेंद्र मोदी के टीके खरीदने की अनिच्छा के कारण भारत में टीके का संकट हुआ।

‘द काठमांडू पोस्ट’ के मुताबिक़,राहुल गांधी नेपाल में अपनी दोस्त सुमनिमा उदास के विवाह में शामिल होने के लिए काठमांडू पहुंचे हैं। सुमनिमा के पिता भीम उदास ने कहा कि हमने राहुल गांधी को बेटी की शादी में शामिल होने का न्योता दिया था। राहुल गांधी सोमवार को काठमांडू पहुंचे थे। मंगलवार को वे अपनी दोस्त सुमनिमा दास की शादी के कार्यक्रम में शरीक हुए थे। शादी आज होगी और स्वागत समारोह 5 मई को। सुमनिमा की शादी निमा मार्टिन शेरपा के साथ हो रही है।


पार्टी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस मामलें पर कहा है कि राहुल गांधी क्या कर रहे हैं, यह उनका निजी मामला है, लेकिन जब राजस्थान के जोधपुर में हिंसा हो रही है, राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है, राजस्थान जल रहा है, इस पर चिंता व्यक्त करने के बजाय राहुल गांधी नेपाल में नाइटक्लब में पार्टी करते नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *