देहरादून: : कोरोना के चलते बीते दो वर्षों से रुकी चारधाम यात्रा अब दो साल बाद पूरे जोश-ओ-खरोश के साथ आज से चारधाम यात्रा, शुरू हो गई है। यमुनोत्री धाम के कपाट भी आज से खुल गए है। गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ के साथ ही यमुनोत्री भी चार धाम का हिस्सा है। यहीं से चारधाम यात्रा की शुरुआत को माना जाता है।
इस बार जब की आज से कपाटों को खोल दिया गया है लेकिन मौसम का खतरा मंडराने लगा है। पहले ही दिन मौसम तीर्थयात्रियों के साथ ही सरकार समेत जिला प्रशासन का कड़ा इम्तिहान लेगा। मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के साथ ही बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं से मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश की संभावना बताई जा रही है।
मौसम विभाग द्वारा जारी जानकारी की मानें तो, पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश होती है, तो इसका सीधा असर चारधाम यात्रा पर भी पड़ेगा। बारिश के चलते जहां चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं, वहीं चारधाम यात्रा को लेकर सरकार, शासन, जिला प्रशासन की ओर से की गई तैयारियों भी सामने आ जाएगी।
मौसम विभाग की ओर से जारी की रिपोर्ट के मुताबिक, यात्रा के पहले दिन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश की पूरी संभावना है। यदि मैदान से लेकर पहाड़ों तक तक बारिश होती है, तो चारधाम यात्रा मार्गों में भी बारिश से भूस्खलन का भी खतरा बताया जा रहा है।

