काबुल : अभी कुछ ही देर पहले अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के पश्चिमी क्षेत्र में हाईस्कूल के पास बड़े धमाकों की खबर आ रही है यहां करीब 3 धमाके हुए है। जिसमें कई लोगो के मारे जानें की खबर है। ये धमाका उस वक्त हुआ जब स्कूली बच्चे अपनी कक्षा में पढ़ाई के लिए जा रहे थे। आंतरिक मंत्रालय ने अब्दुल रहीम शहीद हाई स्कूल के पास विस्फोट की पुष्टि करते हुए कहा कि घटना की जांच शुरू है। जिस की जांच बाद पूरी जानकारी दी जाएगी।
कई लोग मरने की आशंका-
आज मंगलवार दोपहर हुए इन धमाकों में काबुल पुलिस के प्रवक्ता खालिद जादरान ने ट्विटर पर लिखा है कि विस्फोट अब्दुल रहीम शाहिद हाई स्कूल में हुआ है और हमारे कई शिया भाई इसमें हताहत हुए हैं। द वॉल स्ट्रीट जर्नल के लिए अफगानिस्तान को कवर करने वाले पत्रकार एहसानुल्ला अमीरी ने ट्वीट किया कि काबुल के दश्त बारची में एक स्कूल में आत्मघाती हमलावर” ने हमला किया है। उन्होंने लिखा विस्फोट अब्दुल रहीम शाहिद स्कूल के मुख्य निकास में हुआ जहां छात्रों की भीड़ थी, एक शिक्षक ने मुझे बताया कि अचानक हमले में कई लोगों की जान जाने की आशंका है।
काबुल के हाई स्कूल में धमाका,कई लोगों के मारे जाने की आशंका

