शेयर बाजार लाल निशान पर बंद, सेंसेक्स 1100 

आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को कमजोर वैश्विक सूचकांकों के बीच भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली है। दोनों इंडेक्स ने दिनभर लाल निशान पर कारोबार किया। अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 1172 अंक या 2.01 फीसदी की गिरावट के साथ 57,166 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 292 अंक या 1.67 फीसदी फिसलकर 17,184 के स्तर पर बंद किया गया।आपको बतादें कि लंबी छुट्टी के बाद सोमवार को बीएसई का सेंसेक्स 1,130 अंक या 1.94 फीसदी फिसलकर 57,209 पर  के स्तर पर खुला था। जबकि एनएसई के निफ्टी ने 299 अंक या 1.71 फीसदी टूटकर 17,176 के स्तर पर कारोबार शुरू किया था। 

इंफोसिस, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा और अपोलो हॉस्पिटल्स के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। वहीं एनटीपीसी, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एचडीएफसी लाइफ, कोल इंडिया और टाटा स्टील के शेयरों में बाजार में भूचाल के बावजूद भी लाभ दर्ज किया गया। इस बीच बात करें निवेशकों को होने वाले नुकसान की तो, बाजार की शुरुआत के साथ ही निवेशकों को करीब तीन लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया। बाजार खुलने के साथ ही लगभग 950 शेयरों में तेजी, 1611 शेयरों में गिरावट और 142 शेयरों में कोई हलचल नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *