पार्टी में एकता के लिए हर जरूरी कदम उठाएंगे : सोनिया गाँधी 

नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी को जिस तरह इस वर्ष के विस चुनावों में हार का सामने करने को मिला उससे पार्टी काफी आहात है यहाँ तक की अब पार्टी की आंतरिक कलह भी सामने आने लगी है। एक बार फिरसे पार्टी को पुनः खड़ा करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हरसंभव उपाय करने की बात कही है। आज सुबह मंगलवार को कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की बैठक को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस का पुनरुद्धार सिर्फ हमारे लिए महत्व का विषय नहीं है, बल्कि हमारे लोकतंत्र व समाज के लिए भी आवश्यक है। इसके अलावा अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने कहा कि पार्टी संगठन में हर स्तर पर एकता सबसे पहले है। इसके लिए मैं जो भी जरूरी है, वह सब करने को तैयार हूं। सीपीपी की बैठक की अध्यक्षता सोनिया गांधी ने की। इसमें देश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और संसद के दोनों सदनों में पार्टी की रणनीति पर चर्चा की गई। 


भाजपा पर वार-भाजपा का विभाजनकारी एजेंडा राज्यों में राजनीतिक विमर्श का नियमित हिस्सा रहा है। वह अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश करती है। कांग्रेस का जी-23 भी सक्रिय है, हालांकि सोनिया गांधी के हालिया डैमेज कंट्रोल उपायों से इस समूह के तेवरों में कुछ नरमी आई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *