यूपी एटीएस और एसटीएफ संयुक्त रूप से करेगी गोरखपुर हमले की जांच : प्रशांत कुमार

गोरखपुर: गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में हमले के मामले को लेकर लोकभवन में एसीएस गृह अवनीश अवस्थी और एडीजी एलओ प्रशांत कुमार संयुक्त प्रेस वार्ता कर रहे हैं. अवनीश अवस्थी ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच यूपी एटीएस और एसटीएफ कर रही है. उन्होंने बताया की आरोप की खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से सनसनीखेज दस्तावेज मिले हैं. हमले में घायल सिपाहियों को 5 लाख रुपए की मदद दी जाएगी।
गोरखनाथ मंदिर में हुए हमले में घायल पीएसी के दोनों जवानों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद देने का आदेश जारी किया गया है. इस संबंध में दोपहर 3 बजे लखनऊ स्थित लोकभवन में एसीएस होम अवनीश अवस्थी मीडिया के सवालों का जवाब देंगे. वहीं, शाम 6 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर का दौरा करने पहुंचेंगे।