भाजपा प्रदेश कार्यालय के निर्माण में रुकावट बना नियम बदला

उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के कार्यालयों के निर्माण को देहरादून महायोजना 2025 के दायरे में लाए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने से सत्ताधारी भाजपा के लाडपुर में बनने वाले भव्य राज्य मुख्यालय के निर्माण के रास्ते में आ रही तकनीकी अड़चन भी दूर हो गई है। इस कार्यालय की आधारशिला पिछले साल भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने रखी थी।

हालांकि सरकार का कहना है कि इस प्रस्ताव को सभी राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के लिए मंजूर किया गया है न कि केवल भाजपा के लिए।

अभी क्या थी स्थिति
अभी तक देहरादून महायोजना 2025 के तहत आवासीय भूमि के तहत चिन्हित भूमि पर केवल स्थानीय निकायों, केंद्र और राज्य सरकार के कार्यालय ही बनाए जा सकते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *