योगी कैबिनेट के मंत्रियों के आवास हुए आवंटित,जानिए किसे कहा मिली जगह 

लखनऊ : यूपी में बीते दिन बुधवार को राज्य संपत्ति विभाग की तरफ से योगी कैबिनेट के नवनियुक्त मंत्रियों को आवास आवंटित किया है।  लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग पर स्थित 3 पुराना मंत्री आवास उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और 11 कालिदास मार्ग ऊर्जा व नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा को दिया गया है। 
इसके अलावा जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को गौतमपल्ली कॉलोनी स्थित 4 नया आवास मिला है। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव और राजनाथ सिंह की कालिदास मार्ग स्थित कोठी किसी भी मंत्री को आवंटित अभी नहीं किया गया है। 

इसके साथ ही महिला कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्य को 9 राजभवन, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को 4 एफडीएमआर विक्रमादित्य मार्ग, धर्मपाल सिंह को एक उप सचिव माल एवेन्यू, पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद को 9ए कालिदास मार्ग, एमएसएमई मंत्री राकेश सचान को 16 गौतमपल्ली स्थित आवास आवंटित किया गया है। इसी तरह उच्च शिक्षा मंत्री योगेद्र उपाध्याय को 10ए कालिदास मार्ग, प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल को ए माल एवेन्यू और मत्स्य पालन मंत्री संजय निषाद को 11 एनडीएमआर विक्रमादित्य मार्ग आवंटित हुआ है। 

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर को 4 गौतम पल्ली, नितिन अग्रवाल को 3 गौतमपल्ली, असीम अरुण को 5ए डुप्लेक्स मालएवेन्यू, दयाशंकर सिंह को 9 कालिदास मार्ग, दिनेश प्रताप सिंह को 19 गौतमपल्ली, अरुण कुमार सक्सेना को 12ए गौतमपल्ली और दयाशंकर मिश्रा दयालु को 2 तिलक मार्ग आवास मिला है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *