किच्छा में दो वाहनों की भिड़ंत,बदरीनाथ हाईवे पर कार खाई में गिरी

श्रीनगर/किच्छा : बदरीनाथ हाईवे पर सकनिधार के समीप बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जिसके चलते वहां कार खाई में गिर गई है। इस दुर्घटना में रुद्रप्रयाग के बीना गांव निवासी जयवीर राणा की मौत हुई है। वहीं दूसरी तरफ किच्छा उधम सिंह नगर हल्द्वानी रोड पर तीसरे मिल के पास दो कारों की  भिड़ंत होने हादसे में दंपती की मौत हो गई है। 

आपको बतादें कि उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर दो बड़ी दुर्घटनाएं होने की खबर है। जिसमें तीन लोगों की मौत होने की सूचना है। बदरीनथ हाईवे के पास कार खाई में गिरने से एक की मौत हो गई। वहीं किच्छा में दो वाहनों की भिड़ंत में दंपती ने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची टीम ने वह शव निकाला है। 

मरने वाले युवक की जानकारी-हादसे में मृत अमित सक्सेना (46) पुत्र सतीश चंद्र सक्सेना निवासी नई कॉलोनी जवाहर नगर की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वह बरेली जा रहा था। उसी समय तीसरे मिल के पास एक कार से टक्कर हो गई जिससे सचिन सक्सेना की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी दीप्ति सक्सेना (41) ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *