आज पश्चिम बंगाल विधानसभा में सत्तासीन तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के विधायकों में भिड़ंत हो गई है। जिसके बाद दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच बड़ी मारपीट शुरू हो गई। टीएमसी विधायक असित मजूमदार और भाजपा के मनोज तिग्गा ने एक-दूसरे पर हमला किया। इसमें टीएमसी नेता घायल हो गए। इस मामले में स्पीकर ने बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी समेत भाजपा के पांच विधायकों को निलंबित कर दिया है।
विवाद का कारण-
आज सुबह पश्चिम बंगाल विधानसभा में जमकर हंगामा बरपा,विपक्ष ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर मांग हुई। इसी को लेकर टीएमसी के विधायक भड़क उठे और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते ये बहस मारपीट में बदल गई। भाजपा विधायकों ने आरोप लगाया है कि वे बीरभूम में हुई कथित हत्याओं पर चर्चा चाहते थे, जिस पर हंगामे के बाद टीएमसी विधायकों ने धक्कामुक्की-मारपीट की। बाद में स्पीकर ने कार्रवाई करते हुए पांच विधायकों को अगले आदेश तक निलंबित कर दिया

