उत्तराखंड में आज मंत्रियों के दिल धड़कन क्यों है तेज़ ?,अहम् बैठक में होंगें फैसले 

सत्ता पर बैठने के बाद आज उत्तराखंड सीएम ने होम वर्क पूरा कर लिया है। आज शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वित्त, ऊर्जा और लोक निर्माण सरीखे अहम विभाग अपने पास रख सकते हैं। बताया जा रहा है कि पुराने मंत्रियों को इस बार नए विभागों की बागडोर दी जाएगी। मंत्रियों को विभागों के बंटवारे पर शुक्रवार को भी सबकी नजर थी। लेकिन कल ये नहीं हो सका था। 
इससे पहले यही माना जा रहा था कि शपथग्रहण के बाद सभी मंत्रियों को विभाग सौप दिए जाएंगें, लेकिन मुख्यमंत्री धामी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने लखनऊ आना पड़ा था इसलिए आज  शनिवार को मंत्रियों के कामकाज पर मंथन होने की तैयारी पूरी हो चुकी हैं। आपको बतादें कि आज कुछ मंत्रियों के करीबी विभागों का आवंटन होने की बात कह रहे हैं। ऊर्जा, आवास, शहरी विकास, आबकारी, औद्योगिक विकास, लोनिवि, सिंचाई, स्वास्थ्य, गृह, वित्त, कार्मिक सरीखे अहम विभागों में वरिष्ठ मंत्रियों की निगाह लगी है लेकिन इस बार शायद ही उनकी मुराद पूरी हो पाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *