लखनऊ : योगी आदित्यनाथ आज उत्तर प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन जाएंगे, जो पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद दोबारा सत्ता संभालेंगे। गुरुवार को योगी आदित्यनाथ ने सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया। योगी आदित्यनाथ आज शाम चार बजे अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम भव्य समारोह में शपथ ग्रहण करेंगे . अभी कुछ ही देर पहले लखनऊ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर पहुंच चुका है। थीड़ी देर में योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। योगी आदित्यनाथ के साथ कुल 52 मंत्री शपथ लेंगे जिनकी अंतिम सूची सामने आ चुकी है। 52 में से दो उपमुख्यमंत्री और 16 मंत्री, 14 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 20 राज्य मंत्री होंगे।
योगी ने गोरखपुर मंदिर में की पूजा-गोरखपुर मंदिर के मुख्य महंत ने योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन किया।
मंत्रियों की सूची सामने-असीम अरुण, कुंवर बृजेश सिंह, रामनरेश अग्निहोत्री, सतीश शर्मा, जेपीएस राठौर, बलदेव औलख, दिनेश खटीक, लक्ष्मी नारायण चौधरी, केपी मलिक, गिरीश यादव, रविंद्र जायसवाल, संजीव गौड़, धर्मवीर प्रजापति, भूपेंद्र चौधरी, पूरन प्रकाश, दयाशंकर सिंह, सलिल विश्नोई, योगेंद्र उपाध्याय, पूरन प्रकाश, जयवीर, सुरेश खन्ना, सूर्यप्रताप शाही, जसवंत सैनी, सोमेंद्र तोमर, दानिश आजाद।केशव प्रसाद मौर्य, बेबी रानी मौर्य, विजय लक्ष्मी गौतम, कल्याण सिंह के पोते संदीप सिंह, कानपुर मेयर प्रमिला पांडेय, जयवीर सिंह, अनूप वाल्मीकि, एके शर्मा, स्वतंत्र देव सिंह, नंद गोपाल नंदी, नितिन अग्रवाल, जितिन प्रसाद, ब्रजेश पाठक, संजय गंगवार, रजनी तिवारी, आशीष पटेल, राकेश राठौर, प्रतिभा शुक्ला।

