राज्य में 20 जुलाई तक जारी रहेगा कोविड कर्फ़्यू

उत्तराखंड में 20 जुलाई तक कुछ प्रतिबंधों के साथ कोविड कर्फ़्यू LOCKDOWN के पूर्व में घोषित नियम जारी रहेंगे। नए आदेशों में कोई अधिक रियायत नहीं दी गई है।

सरकार के निर्णय से राहत की उम्मीद संजोय बैठे सिनेमा हॉल और मनोरंजन व्यवसाय से जुड़े लोगों को काफी निराशा हुई है। उन्हें आशा थी कि सरकार कुछ प्रतिबंधों के साथ सिनेमा हॉल या मल्टीप्लेक्स को खोलने की अनुमति दे सकती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

नए आदेशों के अनुसार उत्तराखंड में कोविड कर्फ़्यू अभी एक और हफ्ते तक प्रभावी रहेगा। भले ही उत्तराखंड में कोरोना के मामलों में गिरावट देखी जा रही है लेकिन सरकार किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतना चाहती है।

इसको लेकर राज्य सरकार ने एक सप्ताह तक कोविड कर्फ़्यू बढ़ाने का निर्णय लिया है। ये कर्फ़्यू 13 जुलाई से 20 जुलाई तक लागू रहेगा।

कोरोना कर्फ्यू के दौरान सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक बाजार खुले रहेंगे। इसके अलावा एयरपोर्ट और हिल स्टेशन के लिए नियम बदल गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *