लखनऊ में योगी के शपथ ग्रहण से पहले क्या हुआ ?,सुबह तड़के मिली ये खबर !

लखनऊ: आज सुबह तड़के ही लखनऊ में एक नामी बदमाश मार गिरया गया। दरअसल,हाल ही में लखनऊ के तिरुपति ज्वैलर्स के शोरूम में घुस कर कर्मचारी श्रवण कुमार की हत्या करने वाले को आज सुबह शुक्रवार सुबह तड़के अलीगंज और क्राइम ब्रांच ने मुठभेड़ में मार गिराया गया है। सर्राफ के कर्मचारी की हत्या और जेवर लूट कर फरार हुए राहुल पर एक लाख रुपये का इनाम जारी था। पूर्व में पुलिस ने गिरोह के कुछ सदस्यों को पकड़ा था। जिन्होंने राहुल के बारे सभी जानकारियां दी थी। 


इंस्पेक्टर अलीगंज धर्मेंद्र सिंह यादव के ने बताया है कि कपूरथला अलीगंज सेक्टर-बी में निखिल अग्रवाल की तिरुपति ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। 8 दिसंबर 2021 की सुबह निखिल, कर्मचारी श्रवण कुमार और दो महिला कर्मचारी दुकान में मौजूद थे। उसी दौरान बदमाश अचानक से दुकान के अंदर घुसे और असलहों से लैस बदमाशों ने जेवर लूट लिए। भागते वक्त श्रवण ने एक बदमाश को दबोच लिया था। जिसने असलहे से श्रवण के पेट में गोली मार दी थी। जिससे कर्मचारी की मौत हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज में शाहजहांपुर जलालाबाद निवासी राहुल नजर भी आया।

वहीं, गिरोह में शामिल हनी सिंह और गुड़ंबा निवासी रवि कुमार वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जिन्होंने भी राहुल के गोली चलाने की पुष्टि की थी। इस बीच पुलिस ने राहुल की तलाश के लिए शाहजहांपुर के अलावा अन्य जिलों में भी दबिश दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *