सोनाक्षी के विवादित शब्द उनपर पड़े भारी,फस गयीं अभिनेत्री 

मुरादाबाद: बॉलवुड अभिनेत्री और शत्रुघ्न सिन्हा की की बेटी सोनाक्षी सिन्हा के विवाद में फस गयीं हैं।जिसके चलते उनपर आज  गुरुवार को यूपी के मुरादाबाद में उनके मानहानि में परिवाद दायर की गई है।  कुछ दिन पहले अदालत ने उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था। जिसपर उन्होंने अफवाह बताते हुए केस के वादी एवं इवेंट मैनेजर को अपशब्द बोले थे। अब उनके खिलाफ मानहानि का परिवाद भी दायर हुई है। जिसपर अब आगामी 4 अप्रैल को सुनवाई भी की जाएगी। कटघर थानाक्षेत्र के शिवपूरी निवासी प्रमोद शर्मा इवेंट मैनेजर हैं। उन्होंने बताया कि वे कार्यक्रमों का आयोजन कराते हैं, जिसमें फिल्मी हस्तियों को भी बुलाते हैं। सोनाक्षी सिन्हा से भी एक कार्यक्रम के लिए अनुबंध किया था। यह कार्यक्रम दिल्ली में दिनाक 30 सितंबर 2018 होना था, लेकिन अंत समय में सोनाक्षी सिन्हा और उनके सलाहकार ने आने के लिए मना कर दिया था। 

22 फरवरी 2019 को मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मुकदमे की सुनवाई अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट स्मिता गोस्वामी की अदालत में की जा रही है। मुकदमे में सोनाक्षी सिन्हा व उनके सलाहकार अभिषेक सिन्हा के खिलाफ मुकदमे में हाजिर न होने के कारण जमानती वारंट जारी कर दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *