किसे मिला हिमाचल राज्यसभा  सदस्य का पद ?

हिमाचल प्रदेश: आज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति सिकंदर कुमार राज्यसभा सदस्य पद हासिल किया। किसी भी प्रत्याशी का नामांकन नहीं होने के चलते आज गुरुवार दोपहर बाद सिकंदर कुमार को विधानसभा सचिवालय की तरफ से राज्यसभा सदस्य बनने का पत्र दिया गया। इस  मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज भी उपस्थित रहे। 

मौके पर क्या बोले जयराम ठाकुर- 
आज इस अवसर पर मौजूद रहे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और अमित शाह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति से संबंध रखते हुए उन्होंने संगठन के लिए भी अच्छा काम किया है। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने गरीब परिवार से आगे बढ़कर पढ़ाई पूरी की। कुलपति के पद पर पहुंचकर बेहतरीन काम किए। उस दृष्टि से पार्टी के नेतृत्व ने जो किया है, उसके लिए वह सबका धन्यवाद करते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *