पद्मश्री 126 साल के बाबा शिवानंद वाराणसी में क्या बोले ,मुझे मिला साधना का प्रतिफल

वाराणसी: अभी हाल ही में देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित 126 साल के शिवानंद बाबा ने आज बुधवार को वाराणसी पहुंचे है। जहां उन्होंने दुर्गाकुंड में अपने आश्रम में थोड़ी देर आराम किया। बाबा शिवानंद ने आज ये भी कहा कि सरकार ने यह सम्मान केवल मुझे ही नहीं बल्कि पूरे योग जगत को दिया है। यह मेरी 126 साल की साधना का फल है जो मुझे नवाज़ा गया है। आज उन्होंने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री ने वहां उपस्थित लोगों से कहा कि बाबा तीन शताब्दी के साक्षी हैं। उन्होंने योग के माध्यम से जीवन जीने की तरीकों को बदला है।

बाबा ने राष्ट्रपति से हुई बात में कहा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मेरा हालचाल पूछा। और कहा कि मोदी देश के ही नहीं पूरे विश्व के नेता हैं। प्रधानमंत्री ने पूरे विश्व को बताया है कि योग करने से अपने जीवन जीने की शैली कोबदला जा सकता है।

आज भी बाबा चढ़ते है 35 सीढ़ियां-35 सीढ़ियां चढ़ते एवं उतरते हैं। बाबा के शिष्य संजय ने बताया कि बाबा की इतनी ऊर्जा देख हम दंग रह जाते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *