नई दिल्ली: कोरोना महामारी से बीते वर्ष जहां लोगों ने लाखों लाशों को सामने देखा वहीँ इससे बचाव के लिए तैयार की गई वैक्सीन इससे बचने के लिए काफी कामगार साबित हुई है। जिसके चलते वैक्सीनेशन के बाद लोगों में इससे जूझने की क्षमता में भी वृद्धि हुई है,इसी कड़ी में आज से 12 से 14 साल तक के बच्चों के लिए कोरोना टीकाकरण शुरू हो चुका है। आज बच्चो के इस टीके को लगाने की शुरुआत राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के मौके पर ही की गई है। इस आयु वर्ग के लाभार्थियों को केवल हैदराबाद स्थित बायोलॉजिकल-ई द्वारा विकसित कोर्बेवैक्स का टीका ही लगाया जाएगा। लाभार्थी ऑनलाइन पंजीकरण के अलावा सीधे टीकाकरण केंद्र पर जाकर भी वैक्सीन लगवा सकेंगे। देश में इस आयु वर्ग के 4,74,73,000 बच्चों को टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। केंद्र ने सभी राज्यों से स्पष्ट कहा है कि 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों को टीकाकरण में शामिल नहीं किया जा सकता है। टीका देने से पहले उक्त केंद्र के मुख्य अधिकारी की यह जिम्मेदारी होगी कि उम्र संबंधी दस्तावेज की जांच करने के बाद ही बच्चे का टीकाकरण किया जाए। मार्च 2022 तक इनकी आयु 12 से 14 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
दोनों खुराकों के बीच 28 दिन का अंतराल – देश में 12 से 13 साल के बीच 1,21,43,000 लड़के और 1,13,27,000 लड़कियां हैं। इसी तरह 13 से 14 साल के 1,22,50,000 लड़के और 1,14,23,000 लड़कियां हैं जिन्हें कोर्बेवैक्स की दो खुराक 28 दिन के अंतराल में देनी अनिवार्य है। यानि, 2008 से 2010 के बीच जन्मे बच्चों को ही यह वैक्सीन लगेगी।
इन राज्यों पर अधिक ध्यान-
ओडिशा में स्कूलों से शुरू होगा टीकाकरण, 15.21 लाख से अधिक बच्चों को लगेंगे टीके
गुजरात में 23 लाख बच्चों का टीकाकरण होगा
गोवा में 12-14 वर्ष की आयु के 50 हजार बच्चों का टीकाकरण शुरू
उत्तर प्रदेश में पहले दिन 200 बूथों पर लॉन्च होगी कार्बेवैक्स वैक्सीन
दिल्ली में छह लाख से ज्यादा बच्चों को लगेगा टीका
हरियाणा में 14 लाख बच्चों को वैक्सीन लगेगी
राजस्थान में 30 लाख से ज्यादा बच्चे

