कोविड-19 महामारी के दौरान तनाव, अवसाद और अन्य मनोवैज्ञानिक समस्याओं से जूझ रहे कोरोना वॉरियर्स के लिए स्पेशल हेल्पलाइन शुरू किया जाएगा।
ग्लोबल एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडियन ओरिजिन (जीएपीआईओ) ने शनिवार को कहा कि यह कदम विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि देश में महामारी की दूसरी लहर ने डॉक्टरों, नर्सों और इस क्षेत्र के अन्य लोगों को बड़े पैमाने पर प्रभावित किया है।
संगठन ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों का मानसिक स्वास्थ्य सुनिश्चित करना महत्त्वपूर्ण काम है और जीएपीआईओ व इंडियन साइकियाट्रिक सोसाइटी (आईपीएस) ने अन्य भागीदारों के साथ मिलकर मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के लिए एक हेल्पलाइन शुरू की है, ताकि उन्हें इसका समाधान करने में मदद मिल सके।

