रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए इस्राइल करेगा मध्यस्थता

यूक्रेन : रूस और यूक्रेन के बीच 20 दिनों से जारी जंग के बीच एक अच्छी खबर आई है। इस खबर के बाद युद्ध के समाप्त होने की संभावना बढ़ गयी है. इस खबर को बेहद अहम इसलिए माना जा रहा है, क्योंकि यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से यह जानकारी मीडिया से साझा की गई है।यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा है कि रूस-यूक्रेन युद्ध में मध्यस्थता करने के लिए इस्राइल तैयार हो गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध जल्द ही समाप्त हो सकता है. इस बीच, खबर यह है कि रूस ने यूक्रेन पर रॉकेट से हमला किया है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।


बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच वार्ता भी चल रही है। वहीं चौथे दौर की वार्ता जारी है। इसी बीच में यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि इस्राइल युद्ध खत्म कराने के लिए मध्यस्थता करने के लिए तैयार है। बता दें कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की यहूदी मूल के हैं और इस्राइल यहूदी देश है। दूसरी तरफ, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की बार-बार कह रहे हैं कि वे हथियार नहीं डालेंगे. रूस के साथ लड़ते रहेंगे, सरेंडर नहीं करेंगे।वह लड़कर जीत सुनिश्चित करेंगे. यूक्रेन ने रूस के हजारों टैंक और बड़ी संख्या में हेलीकॉप्टर को मार गिराने का दावा किया है. साथ ही कहा है कि उसने रूस को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया है।