Paytm इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके लिए है जरूरी

नई दिल्ली : डिजिटल भुगतान फर्म पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस का शेयर सोमवार को करीब 13 प्रतिशत टूट गया। इसके बाद नये अकाउंट खोलने पर पाबंदी के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक एक नई मुस‍ीबत में फंसता नजर आ रहा है। वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार पेटीएम का चाइनीज कंपन‍ियों के साथ डेटा शेयर‍िंग का मामला सामने आया है। ख़बर के अनुसार, भारतीय र‍िजर्व बैंक की तरफ से प‍िछले द‍िनों की गई जांच में पाया गया क‍ि कंपनी के सर्वर चाइना-बेस्ड फर्म के साथ अहम जानकारी शेयर कर रहे थे. इस फर्म की अप्रत्‍यक्ष रूप से पेटीएम पेमेंट्स बैंक में ह‍िस्‍सेदारी है।पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने इन खबरों पर कहा कि चीनी फर्मों को डेटा लीक करने का दावा करने वाली एक रिपोर्ट ‘झूठी और सनसनीखेज’ है. दरअसल, पिछले हफ्ते आरबीआई ने पेटीएम को नये ग्राहकों काे जोड़ने पर रोक लगा दी थी, जिसे लेकर अब कंपनी द्वारा बयान जारी किया गया है।

चीनी फर्मों को डेटा लीक की खबरों को पेटीएम ने खारिज करते हुए कहा, पेटीएम पेमेंट्स बैंक को पूरी तरह से घरेलू बैंक होने पर गर्व है, जो डेटा स्थानीयकरण पर आरबीआई के निर्देशों का पूरी तरह से अनुपालन करता है. बैंक का सारा डेटा भारत के भीतर है।वहीं भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक में ‘सामग्री निगरानी से जुड़ी चिंताओं’ को देखते हुए उसे नये खाते खोलने से रोक दिया है. इस पाबंदी के परिप्रेक्ष्य में शेयर बाजारों में कंपनी के शेयरों को भारी दबाव का सामना करना पड़ा। रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को बयान में कहा था कि उसने अपने अधिकार क्षेत्र के तहत अन्य कानूनों के साथ-साथ बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 35ए के तहत पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को नये ग्राहकों के बैंक खाते पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने को कहा है।