आज यूपी समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव 2022 के रिजल्ट सबके सामने हैं। उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से 255 सीटें अपने हिस्से में जीत के बीजेपी सबसे बड़े दल के रूप में सामने आई है। सपा को 111, भाजपा की सहयोगी अपना दल को 12, कांग्रेस को 2 और बसपा को मात्र एक सीट हुई है। देश के सबसे बड़े सूबे में कभी सरकार बनाने वाली कांग्रेस की स्थिति इस बार 387 सीटों पर उसके उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। कांग्रेस ने यूपी में 399 सीटों पर चुनाव लड़ा ,कांग्रेस को महज 2.4 प्रतिशत वोट शेयर मिला जबकि उससे ज्यादा वोट राष्ट्रीय लोकदल (RLD) को 2.9 फीसदी मिले, जो केवल 33 सीटों पर चुनाव लड़ी थी।
403 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली बसपा की 290 सीटों पर जमानत जब्त हो गई। वैसे, शानदार जीत हासिल करने वाली भाजपा के भी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई है लेकिन यह संख्या मात्र 3 है। बीजेपी ने यूपी की 376 सीटों पर प्रत्याशियों को मैदान में उतारा था।
कांग्रेस के 97%, बसपा के 72% कैंडिडेट की जमानत जब्त

