चुनावी नतीजे आने से पहले यूपी की सियासत में सभी पार्टियां अपने अपने जीत के दावे ठोंक रहीं हैं वहीँ ये दावे अभी तक आए एग्जिट पोल के आधार पर लगाए जा रहे हैं। न्यूज चैनलों और एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी हो चुके हैं जिसमें 11 सर्वे रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि यूपी के सूबे में फिर से भाजपा सरकार बन जाएगी। अगर बात करे एक चॅनल के एग्जिट पोल में बताया गया है कि समाजवादी पार्टी गठबंधन की सरकार बनाएगी । अब एक और सर्वे में राज्य में सत्ता परिवर्तन का अनुमान लगाया गया है।
इसके अलावा राज्य में इस बार सुगबुगाहट है कि अखिलेश यादव सरकार बनाने में सफल हो सकते है। सर्वे की मानें तो,समाजवादी पार्टी को 238 सीटें मिल सकती हैं, वहीं भाजपा के खाते में 157 सीटें जाएंगी। बसपा को छह और कांग्रेस को एक सीट मिलने का अनुमान है। इतना ही नहीं भाजपा को 134 से 150 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। कांग्रेस को एक से नौ, बसपा को 10 से 24 और अन्य के खाते में शून्य से छह सीटें तक जा सकती हैं।
एग्ज़िट पोल पर अखिलेश यादव क्यों हुए खुश ?,कितनी सीट मिलने का अनुमान ?

