रूस-यूक्रेन के बीच का युद्ध हर क्षेत्र पर हावी है। अगर बात करें धातुओं के दाम में उछाल की तो वो भी लगातार जारी है। एमसीएक्स पर सोमवार को सोने की कीमत 53 हजार के पार पहुंच गई। इसमें 1.99 फीसदी की तेजी आई और सोने का दाम 53,605 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसके साथ चांदी का भाव बढ़कर 70,800 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।इस संघर्ष का सोमवार को 12 दिन है और शेयर बाजार, कच्चे तेल से लेकर सोने की कीमतों पर इसका असर दिख रहा है। जंग तेज होने के चलते कीमती धातुओं के दाम में उछाल भी लगातार जारी है। अगर आप आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो पहले आपके लिए इनके ताजा भाव जान लेना जरूरी है। एमसीएक्स पर सोमवार को सोने की कीमत 53 हजार के पार पहुंच गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।
रूपया लुढ़का –भारतीय मुद्रा रुपया 77 पैसे की कमजोरी के साथ 76.93 रुपये के स्तर पर खुला। गौरतलब है कि बीते कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 25 पैसे की कमजोरी के साथ 76.16 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

