यूक्रेन और रूस के युद्ध के बीच कई भारतियों के वापसी पर भी सियासत जारी है। क्यूंकि इस वापसी के बाद भाजपा नेताओं की तरफ से पीएम की जय-जयकार के नारे लगाए गए हैं। उस पर अब विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने चुटकी ली है। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मीडिया से रूबरू होते गोदियाल ने कहा कि भाजपा नेताओं ने देश के प्रधानमंत्री की स्थिति को ही हास्यास्पद बना दिया।
कांग्रेस ने भी किए कई रेस्क्यू अभियान-
गोदियाल ने ये भी कहा कि बच्चों से पीएम मोदी के जय-जयकार के नारे लगवाए गए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि देश में पहले भी कई बड़े-बड़े रेस्क्यू अभियान चले, लेकिन ऐसा जगराता पहली बार हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज देश में कुछ ऐसा माहौल बनाने की कोशिश हो रही है
बीजेपी का टूटने वाला है घमंड –आज कांग्रेस के उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने ये भी कहा है कि भाजपा की ओर से 60 पार जाने का दावा किया गया था, लेकिन बहुत जल्दी उसका यह घमंड टूट जाएगा। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को भी इस बात का भान हो गया है कि यूपी समेत उत्तराखंड में उसकी जमीन खिसक चुकी है।

