यूक्रेन से आए उत्तराखंड के छात्रों का मुख्यमंत्री ने जाना हालचाल

यूक्रेन-रूस के युद्ध में सभी राज्यों के लोग और छात्र फसे हैं जिसमेंसे कुछ तो सरकार देश ले आई है और अभी कई वहां मदद की गुहार कर रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तराखंड में भी सुरक्षित लौटे छात्रों से सीएम ने मुलाक़ात की है। आज शनिवार सुबह सदन में मुख्यमंत्री धामी ने यूक्रेन से लौटे उत्तराखंड के छात्रों से मिलकर उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों से यूक्रेन में अन्य फंसे उत्तराखंड के छात्रों के संबंध में भी जानकारी ली। दिल्ली एवं मुबई में राज्य की ओर से यूक्रेन से आने वाले उत्तराखण्ड वासियों के लिए समन्वय केंद्र बनाया गया है। दिल्ली से छात्रों को गंतव्यों तक लाने की व्यवस्था राज्य की ओर से की गई है। इस अवसर पर स्थानिक आयुक्त पर स्थानिक आयुक्त डॉ बीवीआरसी पुरूषोत्तम, अपर स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा, उत्तराखंड सदन के मुख्य व्यवस्थाधिकारी रंजन मिश्रा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *