उत्तराखंड केंद्रीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए कक्षा एक की प्रवेश के लिए प्रोसेस शुरू कर दिया गया है। ऐसे में बच्चों के अभिभावक केवि में अपने बच्चे का प्रवेश कराने के लिए 21 मार्च तक आवेदन दायर करने लगे है। छात्रों के यहाँ केंद्रीय विद्यालयों में दाखिला करवाने के लिए विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर पूरी प्रक्रिया दाल दिया गया है। अब आप सभी लोग आवेदन कर सकते हैं।
आपको बतादें कि केंद्रीय विद्यालय संगठन की तरफ से प्रवेश प्रक्रिया कार्यक्रम को बताया गया है। जिस शैक्षणिक वर्ष में कक्षा एक के लिए प्रवेश मांगा गया है, उस शैक्षणिक वर्ष में 31 मार्च को बच्चे की आयु छह वर्ष होनी चाहिए। पहली एडमिशन लिस्ट 25 मार्च को प्रकाशित की जाएगी और यदि सीटें खाली रहती हैं, तो दूसरी और तीसरी लिस्ट एक से आठ अप्रैल को घोषित की जाएगी। पीडब्ल्यूडी प्रमाणपत्र, यदि लागू हो, वर्दीधारी रक्षा कर्मचारियों के लिए सेवानिवृत्ति का प्रमाणपत्र, निवास प्रमाण जरूरी है।पीडब्ल्यूडी प्रमाणपत्र, यदि लागू हो, वर्दीधारी रक्षा कर्मचारियों के लिए सेवानिवृत्ति का प्रमाणपत्र, निवास प्रमाण जरूरी है।
उत्तराखंड केवी में प्रवेश के लिए अभिभावक 21 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन

