नतीजे आने से पहले मंदिरों में दर्शन करने की होड़ में लगे नेता

 विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले उम्मीदवार भगवान के द्वार पर माथा टेक रहे हैं। भोपाल में महाकाल के मंदिर में दर्शन करने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए जम्मू रवाना हो गए हैं।

उत्तराखंड में 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव के नतीजे 10 मार्च को घोषित हो जाएंगे। इससे पहले सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशी भगवान के दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार मंदिरों व शिवालयों में दर्शन कर रहे हैं।वहां वह माता वैष्णोदेवी के दर्शन करने गए हैं और उनका शुक्रवार तक लौटने का कार्यक्रम है। कांग्रेस व अन्य दलों के प्रत्याशी भी भगवान के दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *