आज भारत और श्रीलंका के बीच मोहाली में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। जिसके चलते रोहित शर्मा भारत के 35वें टेस्ट कप्तान बने हैं। उन्होंने अपने पहले मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
आज इस मैच में हनुमा विहारी ने शानदार बल्लेबाजी की है और सीरीज का पहला और करिअर का पांचवां अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंन 93 गेंदों में पांच चौके की मदद से अपनी फिफ्टी पूरी की।
पहले दिन के खेल का लंच ब्रेक हो चुका है। यह सत्र भारत के नाम रहा। हालांकि, उसने अपने दोनों ओपनर्स के विकेट गंवाए लेकिन टीम ने 100 से अधिक रन भी बनाए। फिलहाल विराट कोहली और हनुमा विहारी क्रीज पर हैं और दोनों के बीच 29 रनों की साझेदारी भी की है।
IND vs SL Test Match: भारत का स्कोर 150 के पार हुआ,विराट के 8000 रन

