शराब पीने के बाद तीन दोस्तों की मौत

यूपी के फर्रुखाबाद जिले में दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां शराब पीने के बाद तीन दोस्तों की अचानक मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। युवकों की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव अहमलापुर निवासी जितेंद्र सिंह (50) व मोनू (26) के यहां उनके दोस्त कन्नौज के छिबरामऊ निवासी ओमवीर आए थे। इस पर तीनों ने क्षेत्र के भरतापुर चौराहे स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके से शराब के पौवे मंगवाए।

इसके बाद गांव में ही आलू भूनकर तीनों ने शराब पी। इसके कुछ देर बाद ही तीनों की हालत बिगड़ गई। परिजन तीनों को सीएमचसी मोहम्मदाबाद ले गए। वहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। परिजन तीनों के शव लेकर गांव चले गए। सूचना पर छिबरामऊ से ओमवीर के परिजन पहुंच गए। वह भी ओमवीर का शव लेकर चले गए। इ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *