शेयर बाजार में फिर गिरावट दर्ज,सेंसेक्स 700 अंक टूटा

आज कारोबारी दिनों का तीसरा दिन है। जहां आज बुधवार को शेयर बाजार में गिरावट दर्ज हुई है।  शुरुआती कारोबार में बाजार के दोनों सूचकांक लाल निशान पर कारोबार करते नजर आए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 697 अंक की कमी के साथ 55,549 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 187 अंक टूटकर 16,606 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। गौरतलब है कि मंगलवार को महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर शेयर बाजार बंद रहा था। बीते दिनों में   सत्र सोमवार को बीएसई का सेंसेक्स 389 अंक की बढ़त के साथ 56,247 के स्तर पर बंद हुआ था, वहीं एनएसई का निफ्टी 129 अंक की तेजी के साथ 16,787 के स्तर पर बंद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *