आज मंगलवार को भगवान आशुतोष शिव शंकर के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में 11वें केदारनाथ धाम के कपाट आगामी छह मई को सुबह 6.25 बजे बृष लग्न में सभी भक्तों के लिए खोले गए हैं। इसके बाद आराध्य की छह माह की पूजा-अर्चना धाम में ही होगी। बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से दो मई को अपने धाम केदारनाथ के लिए रवाना की जाएगी। आपको बतादें कि आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में रावल भीमाशंकर लिंग की मौजूदगी में वेदपाठी व पंचपुरोहितों ने पंचांग गणना के आधार पर शुभ लग्न व मुहुर्त को देखकर श्रीकेदारनाथ के कपाटोद्घाटन की तिथि व समय किया। बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली के पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से केदारनाथ प्रस्थान का दिन भी तय किया गया। बाबा केदार की डोली अपने धाम के लिए दो मई को ऊखीमठ से प्रस्थान करेगी। गुप्तकाशी, फाटा, गौरीकुंड में रात्रि प्रवास करते हुए पांच मई को डोली केदारनाथ पहुंचेगी।
6 मई को सुबह 6.25 बजे खुलेंगे बाबा केदारनाथ के कपाट,2 मई को डोली होगी रवाना

