रामपुर : यूपी में बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है,जहां प्रदेश के रामपुर जिले के शाहबाद में पेड़ काटने के दौरान बराबर से गुजर रही 11 केवी की बिजली लाइन पर पेड़ गिर गया और हादसे में खेत में काम कर रहे दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए है. आसपास के खेतों में काम करने वाले और ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे। आपको बतादें कि पुलिस भी मौके पर तुरंत पहुंची हैं। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। घायलों को सीएचसी में भर्ती किया गया है। गांव निवासी किसान सिपट्टर सिंह ने अपने खेत में लगे पेड़ काटने का ठेका ग्राम बदे की मडैयान निवासी इकबाल को दिया था। इसी की मेढ़ के बराबर में बालकराम प्रजापति का खेत है। जिसे ठेके पर भीतरगांव निवासी प्रताप सिंह को दिया है। पेड़ बराबर से गुजर रही ट्यूबवेल की 11 केवी की बिजली लाइन पर गिर गया। जिससे बिजली लाइन टूटकर नीचे गिर गई।
रामपुर: 11 केवी की लाइन पर पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत

