नवाब मलिक के बाद घेरे में यशवंत जाधव,आयकर विभाग ने मारा छापा

नवाब मलिक के बाद अब आयकर विभाग ने मुंबई में आज शुक्रवार को शिवसेना के पार्षद यशवंत जाधव के जाधव के दो ठिकानों पर छापेमारी की है। आपको बतादे कि जाधव बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) की स्थायी समिति के अध्यक्ष हैं। इसके अलावा,जाधव पर 15 करोड़ के घोटाले का पहले से ही आरोप। है। आयकर की टीम ने मझगांव स्थित कॉपर कैसल पर भी छापा मारा। यह जाधव का दूसरा अन्य ठिकाना बताया जा रहा है। आपको बता दे कि  यह छापेमारी इसी सिलसिले में की गई है। इससे पहले राकांपा नेता व मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ ईडी ने कार्रवाई की थी। मलिक फिलहाल 3 मार्च तक ईडी की हिरासत में हैं। उन्हें दाउद इब्राहिम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया है। 

आज सुबह शिवसेना नेता जाधव के मझगांव स्थित आवास पर आयकर टीम पहुंची है। आयकर टीम के साथ सीआरपीएफ जवानों का दल था। जाधव के घर पर दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जाधव पिछले पांच साल से स्थायी समिति के अध्यक्ष हैं। भाजपा उन पर फर्जी कंपनियों के जरिए वित्तीय हेराफेरी का आरोप लगा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *