लखनऊ के रामपुर में मतदान के दौरान हंगामा,ईवीएम ख़राब की भी आई खबर

यूपी : सुबह बुधवार को तड़के से ही यूपी जोरो शोरो से मतदान जारी है। आज लखनऊ, सीतापुर, खीरी, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, बांदा, फतेहपुर और पीलीभीत जिले में आज वोटिंग की जा रही है। लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के बूथ संख्या 85 पर मॉकपाल के दौरान कोई भी बटन दबाने से कमल की पर्ची निकल रही है,ऐसी खबर मिल रही हैं। जिसको लेकर मतदान दो घंटा बंधा रहेगा। 
उन्नाव में कई जगह मतदान का बहिष्कार किया गया है। लखनऊ में कर्मचारियों ने खराब खाना देने का आरोप लगाया है।  लखनऊ में मोहनलालगंज के रामपुर में सपा के पोलिंग एजेंट के अंदर जाने पर हंगामा हो गया। 

लखीमपुर खीरी जिले की निघासन विधानसभा-138 के बूथ संख्या 226 पर ईवीएम बार-बार खराब हो रही है चुनाव आयोग और जिला प्रशासन कृपया संज्ञान ले। 

आपको बतादें कि लखनऊ के मोहनलालगंज में चुनाव ड्यूटी में आए कर्मचारियों ने खराब होने की शिकायत की है।  गैर जनपदों से ड्यूटी करने आए कर्मियों को बासी खाना दिया गया। सोशल मीडिया पर शिकायत के बाद हड़कंप मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *