कोटद्वार : जहाँ चम्पावत से लौट रही वाहन खाई में गिरने से 14 लोगो की मौत हुई थी वहीँ अब एक और दुखद हादसा सामने आया है जिसमें कोटद्वार में एक वाहन के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है। इस दुर्घटना में तीन लोगों के मरने की मरने की खबर है। इस वाहन से शिक्षक स्कूल रवाना हुए थे। तभी यह हादसा हो गया । ड्राइवर ने बताया है कि ब्रेक क़ी जगह पर एक्सीलेटर पर उसका पैर डव गया और ये दर्दनाक हादसा हुआ।
आपको बतादें कि शिक्षक रोजाना इस मार्ग से आते जाते हैं। सोमवार सुबह लगभग 9.30 बजे कोटद्वार से अपने स्कूलों के लिए जा रहे शिक्षकों का वाहन खाई में गिर गया। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में दो महिलाएं और एक शिक्षक है और 2 लोग घायल है बताया जा रहे हैं। कोटद्वार से गुमखल की ओर जाते समय यह हादसा हुआ।
मरने वाले शिक्षकों का नाम-
पूनम रावत पत्नी प्रदुमन 45 वर्ष मानपुर कोटद्वार
बंदना भंडारी पत्नी नरेंद्र सिंह भंडारी शिवपुर 42 वर्ष मानपुर कोटद्वार
दीपक शाह पुत्र उत्तम सिंह 38 शिवपुर मृतक

